सरकारी समारोहों के भगवाकरण पर नेता विपक्ष ने उठाए सवाल।

--Advertisement--

Image

ऊना अमित शर्मा:

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने स्वर्ण ज्यंती ग्राम स्वराज सम्मेलनों के आयोजन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे सरकारी समारोहों के बहाने भगवाकरण के आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई टिप्पणियों में मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा है कि टैंट भी पार्टी झंडे के रंग में लगेंगे? समारोहों के नाम पर यह सब हो रहा है। यानी जो सरकारी खर्चे पर टैंट एवं साज सज्जा की गई है वह पूरी तरह से भगवा रंग में रंगी गई है।

इस मामले पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वर्ण जयंती ग्राम स्वराज सम्मेलन पर 25-25 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। प्रदेश में ऐसे 17 सम्मेलन करने की योजना है। ऊना के झलेड़ा में आयोजित इस सम्मेलन के सरकारी निमंत्रण पत्र और वहां भगवा रंग में लगाए गए टैंटों के फोटो भी नेता विपक्ष ने शेयर किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रचार सरकारी खर्चे पर किया जा रहा है। यह सही नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...