सरकारी संस्थानों में जनता में जनाधार रखने वाले लोग बैठाए जाएं ना कि नेताओं की चापलूसी करने वाले

--Advertisement--

सरकारी संस्थानों में मनोनीत सदस्य जनता में जनाधार रखने वाले लोग बैठाए जाएं ना कि नेताओं की चापलूसी करने वाले को तरजीह दी जाए – साधू राम राणा।

डोल भटहेड़ – अमित शर्मा

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि पिछले लंबे समय से यह प्रथा राजनीति में देखने को मिल रही है कि जब किसी राजनीति दल की कोई सरकार सत्तासीन होती है तो अपने दल से जुड़े कार्यकर्ताओं को कुछ सरकारी विभागों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य के रूप में और विभागों में गठित कमेटियों में ओहदेदारों के रूप में मनोनीत किया जाता है।

लेकिन इन नियुक्तियों में यह मापदंड नहीं देखा जाता है कि जिन लोगों को ऐसी नियुक्तियों से नवाजा जाता है क्या उनका जनता के बीच भी कोई जनाधार है या फिर बड़े स्तर के नेताओं की जी हजूरी तक ही सीमित रहते हैं।

इस तरह पार्टी और जनता से जुड़े कार्यकर्ताओं को नज़र अंदाज़ करने से पार्टी के अंदर ही कार्यकर्ताओं में अपनी अनदेखी को लेकर रोष पनपना शुरू हो जाता है और फिर इस रोष का परिणाम चुनावों के समय अंदरखाते पार्टी को भुगतना पड़ता है।

हाल ही में मौजूदा सरकार द्वारा भी कुछ ऐसे लोगों को मनोनीत किया है जो जनता के बीच कोई पकड़ न रखते हुए आजतक पंचायत स्तर का भी कोई चुनाव तक नहीं जीत पाए केवल बड़े स्तर के नेताओं के आगे पीछे घूमने तक सीमित रहते हैं। जिससे जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं में अंदरखाते रोष देखने को मिल रहा है।

साधू राम राणा ने कहा इस संबंध में सुधारीकरण क़दम उठाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखबिंदर सिंह सूखू को पत्र लिखकर अवगत करवाया जाएगा ताकि पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा व्यवस्था परिवर्तन की मूहिम में इस कड़ी में सुधार लाने पर भी मंथन शुरू किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...