सरकारी पानी की पाइपों से बना डाली घर की रेलिंग, विजिलेंस ने दर्ज किया मामला

--Advertisement--

सरकारी पानी की पाइपों से बना डाली घर की रेलिंग, विजिलेंस ने दर्ज किया मामला

मंडी – अजय सूर्या

जल जीवन मिशन यानी हर घर में नल। नल तो लगे लेकिन इस योजना के तहत आवंटित पाइप में रेलिंग लगाने के काम भी आ रही हैं। यह हैरतअंगेज मामला सामने आया है मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल के तहत आने वाले कलस्वाई गांव में। यहां एक व्यक्ति ने सरकारी पानी की योजना में इस्तेमाल होने वाली पाइपों से अपने घर की रेलिंग ही बना डाली।

विजिलेंस को जब इस बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई तो टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। व्यक्ति ने अपने घर पर डेढ़ इंच, एक इंच और आधा इंच की करीब 40 मीटर सरकारी पाइपों से रेलिंग लगा रखी थी।

प्रारंभिक जांच में विजिलेंस ने चोरी का मामला दर्ज किया है और ऐसा माना जा रहा है कि इन पाइपों को चुराकर इस तरह से इस्तेमाल किया गया है लेकिन विजिलेंस इसमें कहीं न कहीं विभागीय संलिप्तता को भी नकार नहीं रहा है और उस नजरिए से भी मामले की जांच की जा रही है।

विजिलेंस की टीम अब मामला दर्ज करने के बाद यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि व्यक्ति ने यह पाइपें चुराई थी या फिर किसी विभागीय अधिकारी की मिलीभगत से उन्हें हथिया कर इस्तेमाल किया था।

डीएसपी विजिलेंस प्रियंक गुप्ता के बोल

डीएसपी विजिलेंस प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। तथ्यों के अनुसार जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। विभागीय संलिप्तता को लेकर भी जांच पड़ताल की जाएगी।

पूर्व जल शक्ति मंत्री का गृह क्षेत्र है धर्मपुरबता दें कि पूर्व प्रदेश सरकार में कद्दावर जल शक्ति मंत्री रहे महेंद्र सिंह ठाकुर धर्मपुर क्षेत्र से संबंध रखते हैं।

बतौर मंत्री उन्होंने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत वो कार्य कर दिए जो शायद कई दशकों तक नहीं हो सकते थे। यहां जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल तो पहुंचा ही साथ ही ऐसी-ऐसी योजनाएं बना दी जो कई दशकों तक लोगों को पानी उपलब्ध करवाती रहेंगी। लेकिन उस वक्त विपक्ष में रहते कांग्रेसियों ने यहां पर बंदरबांट के भी कई आरोप लगाए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...