सरकारी नौकरी तथा जीपीएफ का झांसा देकर लोंगों से एंठता था पैसे, प्रदेश सीआईडी ने किया काबू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश स्टेट सी आई डी के साईबर काईम पुलिस स्टेशन मध्य खण्ड मण्डी द्वारा दिनांक 29.11.2023 को मुकदमा संख्या 28/2023 दिनांक 22.11.2023 अधीन धारा 420, 467, 468, 471 भा० दं० सं० व 66 डी आई टी एक्ट दर्ज की गई ।

मुकदमा संख्या 28/2023 दिनांक 22.11.2023 में एक आरोपी को आज दिनांक 29.11.2023 को गिरफतार किया गया। आरोपी द्वारा एक वैबसाईट हिमाचल स्टेट एडवेंचर पावर कारपोरेशन लिमिटेड जिसका लिंक www.hsapcl.in है बनाकर उसमें सरकारी नौकरी तथा जी पी एफ का झांसा देकर लोंगों से पैसे एंठता था ।

इस वैबसाईट पर जो भी व्यक्ति नौकरी हेतू आवेदन करता उसे यह व्यक्ति क्यू आर कोड जो कि इसके अकाउंट से लिंक्ड है, वटस एप के माध्यम से उपलब्ध करवाता था । इस वैबसाईट में आरोपी व्यक्ति ने नौकरी हेतू आवेदन करने के संदर्भ में प्रोसैसिंग फीस के नाम पर दी जाने वाली धनराशी आरोपी व्यक्ति अपने खाते में जमा करवाता था ।

जिन जिन व्यक्तियों द्वारा नौकरी हेतू आवेदन किया जाता था उनको नौकरी हेतू टैस्ट वटस एप के माध्यम से करवाया जाता था । नौकरी के संम्बन्ध में आरोपी व्यक्ति ने बहुत से समाचार पत्र में भी विज्ञापन दिया हुआ था। मुकंदमा में आगामी कार्यवाही नियमानुसार अम्ल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...