सरकाघाट में पीठासीन, सहायक पीठासीन अधिकारियों का दूसरा चुनावी पूर्वाभ्यास संपन्न

--Advertisement--

Image

भांबला- नरेश कुमार

मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव हेतु  नियुक्त पीठासीन, सहायक पीठासीन  एवं मतदान अधिकारियों  तथा आरक्षित कर्मचारियों का दूसरा चुनावी पूर्वाभ्यास आज स्थानीय  राजकीय महाविद्यालय   में आयोजित किया गया । सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन ने इस अवसर पर बताया कि चुनावी पूर्वाभ्यास में सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया ।

सहायक निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने तथा चुनाव संबन्धी दिशा निर्देशों तथा नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने कोरोना नियमों का पालन सुनिश्चित करने को भी कहा। पूर्वाभ्यास में इलैक्शन ड्युटी सर्टीफिकेट भी वितरित किए गए तथा अंतिम चुनावी रिहर्सल के लिए सभी मतदान कर्मियों को विधानसभा क्षेत्र भी आवंटित कर दिये गए । पूर्वाभ्यास में  ईवीएम डेमो काउंटर भी स्थापित किया गया था जिसमें सभी उपस्थित मतदान कर्मियों को तमाम मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

सहायक निर्वाचन अधिकारी  ने यह भी बताया कि पीठासीन, सहायक पीठासीन अधिकारियों का तीसरा व अंतिम पूर्वाभ्यास 27 अक्तूबर को होगा । सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी मतदान कर्मी अपने-अपने आबंटित विधानसभा क्षेत्र में रिपोर्ट करेंगे ।उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर की सुबह चुनावी दल रवाना कर दिए जाएंगें।रिहर्सल में तीन सैक्टर मजिस्ट्रेट तथा 11 सैक्टर आफिसर भी शामिल थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...