सरकाघाट का जवान पंचतत्त्व में विलीन, विदेश से 33 दिन बाद घर पहुंची पार्थिव देह, नम आंखों से अंतिम विदाई

--Advertisement--

Image

सरकाघाट – नरेश कुमार

उपमंडल सरकाघाट की संधोट पंचायत के धनराशि गांव के मर्चेंट नेवी में कार्यरत जवान अनिल कुमार की पार्थिव देह पैतृक गांव धनराशि में 33 दिनों के बाद पहुंची। अनिल की मौत ड्यूटी के दौरान एक हादसे में हो गई थी।

जानकारी के अनुसार अनिल कुमार पुत्र कुलदीप चंद पहले भारतीय नौसेना में भर्ती हुआ था और नौसेना में 15 साल तक चीफ पैटी ऑफिसर के पद से 33 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हो गया था,

लेकिन सेवानिवृत्त होने के बाद वह घर पर नहीं रहा और उसने ऑस्ट्रेलिया की जहाज कंपनी में नेवल ऑफिसर की नौकरी ज्वाइन कर ली। वहां, अनिल कुमार पांच साल से कार्यरत था।

इसी वर्ष गत आठ जून को जब उसका जहाज ऑस्ट्रेलिया के लिए सामान लेकर जा रहा था तो शाम के समय वह अपने दोस्तों के साथ जहाज की तीसरी मंजिल के किनारे बैठा था।

अचानक समुद्र में तूफान आने से तीसरी मंजिल से पानी के धक्के से नीचे लोहे की तेजधार छड़ों पर गिर गया। हादसे के दौरान अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

जहाज पर उपस्थित अधिकारियों ने उसकी मौत की सूचना अपने मुंबई स्थित मुख्यालय को दी और वहां उन्होंने अनिल कुमार के परिजनोंं को इस घटना के बारे में सूचित किया।

अनिल के परिवार वालों ने उसके पार्थिव देह को घर लाने पर जोर दिया और 33 दिनों के बाद पार्थिव देह गांव धनराशि पहुंची। ग्रामीणों ने नम आंखों से अनिल को अंतिम विदाई दी। मृतक अपने माता-पिता, पत्नी व दो बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...