शिमला, 06 अगस्त – नितिश पठानियां
समेज त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑपरेशन के छठे दिन मंगलवार को सुबह सुन्नी डैम के करीब डोगरी में एक पुरुष का शव बरामद हुआ है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने दी है।
अतिरिक्त उपायुक्त वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सुन्नी भेज दिया गया है और कुल्लू प्रशासन को इस बारे में सूचना दे दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि शव सही हालात में है और पहचान के प्रयास जारी हैं। सर्च ऑपरेशन तीव्र गति से जारी है और अब तक कुल छह शव बरामद किए जा चुके हैं।
प्रशासन ने इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए सभी संभव प्रयास जारी रखे हैं। स्थानीय समुदाय को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का आग्रह किया गया है।

