समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में स्वारघाट में आयोजित हुआ सामाजिक जागरूकता शिविर 

--Advertisement--

Image

स्वारघाट, सुभाष

समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में बीआरसी स्वारघाट के प्रांगण में सामाजिक जागरूकता शिविर का प्रारंभ हुआ। इस शिविर की अध्यक्षता शिविर के पहले दिन जिला शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक श्री सुदर्शन चौधरी ने जबकि दूसरे दिन जिला परियोजना अधिकारी राकेश पाठक ने की। शिविर में पहले दिन शिक्षा खंड की प्राथमिक और माध्यमिक पाठशाला के लगभग 160 तथा दूसरे दिन 120 अध्यापकों तथा विद्यालय प्रबंधन समितियों के प्रधानों एवं सदस्यों ने भाग लिया।

शिविर में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2005, लैंगिक समानता, समुदाय की विद्यालय के साथ भागीदारी राष्ट्रीय शिक्षा शिक्षा नीति 2020 तथा स्वास्थ्य एवं सेहत आदि विषयों पर अध्यापकों और अभिभावकों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार, डाइट बिलासपुर कोऑर्डिनेटर श्री राकेश संधू सोमदत्त कालिया और बाबूराम धीमान ग्राम पंचायत कुटेला के प्रधान बालकृष्ण ठाकुर उप प्रधान रोहित ठाकुर उपस्थित रहे ।

जिला परियोजना अधिकारी राकेश पाठक ने उपस्थित जनसमूह के साथ अपने अनुभव एवं विचार सांझा किए तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणामों की प्राप्ति हेतु समुदाय और विद्यालय के एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में भी उपस्थित लोगों से वार्ता की।

डायट प्रवक्ता राकेश संधू ने लैंगिक समानता तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के ऊपर, बाबूराम धीमान ने सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम की आवश्यकता तथा इस कार्यक्रम के प्रारूप के बारे में जबकि बीआरसीसी नरेंद्र कटवाल ने स्वास्थ्य और सेहत व सोमदत्त कालिया ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में वक्तव्य दिए।

शिक्षा खंड स्वारघाट के बीआरसीसी प्राथमिक अनिल शर्मा ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उपस्थित स्रोत व्यक्तियों अधिकारियों तथा भारी संख्या में भाग लेने के लिए एसएमसी प्रधानों और सदस्यों तथा अध्यापकों का धन्यवाद किया तथा चर्चित विषयों पर आगे समाज में अधिक से अधिक जागरूकता लाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...