सतलुज नदी ने 12 दिन बाद उगली लाश, एक छात्र की अभी भी तलाश

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एस पी क्यूलो माथास

रामपुर के निकट खनेरी में हुए एक दुखद हादसे में सतलुज नदी में डूबे दो स्कूली छात्रों में से एक छात्र का शव पाठबंगला के पास नदी के किनारे मिला है। यह हादसा 10 मार्च को हुआ था, जब छह स्कूली छात्र क्रिकेट का बॉल ढूंढते हुए सतलुज नदी के किनारे गए और वहां पर दो छात्र डूब गए।

हालांकी एनडीआरएफ की टीम और विशेष गोताखोरों के दल ने शवों को ढूंढने का अनथक प्रयास किया, परंतु उन्हें इस काम में सफलता नहीं मिली। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि पाठ बंगले के पास सतलुज नदी किनारे एक अज्ञात शव देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन विभाग का एक दल मौके पर पहुंचा। अग्निशमन विभाग के जवानों ने काफ़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से निकाला।

शव की पहचान 14 वर्षीय मानव शर्मा पुत्र स्वर्गीय हरीश शर्मा निवासी हरी कुफऱी उपतहसील पांगण जिला मंडी के रूप में हुई है। आज शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...