सड़क की समस्‍या का समाधान न होने पर घेरा के ग्रामीण डीसी कार्यालय में करवाएंगे मुंडन

--Advertisement--

Image

शाहपुर-नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत बरनेट-घेरा सड़क निर्माण की मांग को लेकर तीन दिनों से उपायुक्त कार्यालय के बाहर लोग क्रमिक अनशन कर रहे हैं। क्षेत्र के युवाओं ने आज यानी सोमवार को दोपहर बाद उपायुक्त कार्यालय परिसर में मुंडन करवाने का निर्णय लिया है।

यहां बता दें कि 12 जुलाई को हुई बारिश के कारण कैंट नाला के पास 100 मीटर सड़क बहने से खड़ीबेही, रावा, भत्तला, करेरी गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क कट चुका है। वहीं ग्रामीणों को बरनेट-घेरा रोड से उम्मीद थी, लेकिन उसका भी निर्माण न होने से ग्रामीण सरकार व प्रशासन से खफा हैं और यही वजह है कि अब ग्रामीणों को क्रमिक अनशन जैसा कदम उठाना पड़ा है।

उनका कहना है कि बारिश में यह मार्ग बह गया है। जिस पर ग्रामीण एक सप्ताह पहले डीसी कांगड़ा से मिलने आए थे और डीसी के आदेशों पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौका पर पहुंचे थे। उस दौरान अधिकारियों ने कहा था कि कैंट रोड को बनाने में छह माह का समय लगेगा। पिछले एक माह से समस्या बनी हुई है, लेकिन सरकार व प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।

धारकंडी क्षेत्र के अंतर्गत आते इन लोगों को एक माह से ज्‍यादा समय से सड़क सुविधा न होने से काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। बुजुर्गों व महिलाओं को विशेषकर परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। रावा, खड़ीबेही व बरनेट से घेरा के लिए जो मार्ग है वह भी बंद पड़ा है। डीसी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण आक्रोशित हैं। डीसी कांगड़ा से उम्मीद है कि वह ही अब समस्या का ही समाधान करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...