सड़क किनारे मिला कबाड़ कारोबारी का शव, सुसाइड या हत्या?

--Advertisement--

डाणा गांव में सड़क किनारे मिला बिहार निवासी कबाड़ कारोबारी का शव, दस बजे तक था कमरे में

नालागढ़/सोलन – रजनीश ठाकुर

नालागढ़ के डाणा गांव में रहने वाले बिहारी मूल के एक कबाड़ व्यापारी का शव उसके किराय के कमरे के नजदीक टीवीस फैक्ट्री से कुछ आगे सड़क के किनारे पड़ा मिला है। शव 45 वर्षीय रमन कुमार का बताया जा रहा है।

पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने उसके परिजनों के बयान लिए है। अब पुलिस आसपास सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों का खंगालना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की सड़क के किनारे नाली की ओर एक शव पडा है। मृतक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर ही है।

पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की शिनाख्त नजदीक ही रहने वाले बिहारी मूल के कबाड़ कारोबारी लगभग 45 वर्षीय रमन कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र से बात की तो उसने बताया कि रात दस बजे के आसपास रमन कुमार अपने घर पर ही था। इसके बाद परिजन सोने चले गए थे।

रमन कुमार की मृत्यु की वजह सड़क हादसा थी या किसी दूसरी वजह से उसकी मौत हुई थी, इसका पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा आसपास सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। रमन कुमार रात के समय अंडरवियर में ही घर से क्यों निकला, यह सवाल भी पुलिस को परेशान कर रहा है।

डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर के बोल

वहीं डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर ने कहा की सड़क हादसा का मामला है, पुलिस सीसीटीवी को चेक कर रहीं है, लाश को कब्जे में ले लिया गया है, आगामी कार्यवाही जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में जम्मू के युवक की करतूत, नल से पानी भरने गई महिला के छीने गहने

भटियात - अनिल संवियाल  हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के...

राम रहीम को बड़ी राहत, 24 साल पुराने हत्याकांड मामले में कोर्ट ने किया बरी, सात साल पहले हुई थी उम्रकैद

हिमखबर डेस्क  पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में उमर कैद की...

बेहरम बने अमरीका-इजरायल, बच्चों को भी नहीं बख्शा, अब तक 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत

हिमखबर डेस्क  ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अमीर...