सचिन पायलट: मोदी, केंद्रीय मंत्रियों के दौरे बता रहे हिमाचल में आ रही है कांग्रेस

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के दौरे यह साफ बता रहे हैं कि हिमाचल सरकार के दम पर चुनाव नहीं जीत सकते।

कांग्रेस की एकजुटता से 90 प्रतिशत जीत

भाजपा नेताओं के भ्रमण से सब साफ हो रहा है कि हिमाचल में कांग्रेस आ रही है। कांग्रेस की एकजुटता से 90 प्रतिशत जीत हो गई है। देश के हालात छिपे नहीं है।

8 साल से भाजपा सरकार है। महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर वादे किए, लेकिन किया कुछ नहीं। रोजगार, महंगाई व अन्य ज्वलंत मुद्दों के प्रश्न पर ध्यान भटकाने का काम करते हैं।

सचिन बोले- भावनाओं में न बहें

सचिन पायलट ने कहा कि भावनाओं में बहकर वोट डालने का प्रकरण चलता है, लेकिन बहकावे में नहीं आना है। सरकार का हिस्सा रहने के बावजूद काम न करवा सकें तो उन्हें विदाई दो।

भाजपा नेता आएंगे, बड़ी बातें करेंगे। आज हर वर्ग दुखी है। व्यवस्था में बदलाव जरूरी है। भावनाओं में नहीं बहना है, बदलाव करना है। व्यवस्थाओं को संभालने के लिए नेतृव में बदलाव करना होगा। कांग्रेस सरकार बनानी है। इसमें चूक न हो, इसके लिए आया हूं।

खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे सचिन पायलट

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट खुद गाड़ी चलाकर जनसभा स्थल पहुंचे। सचिन कुटलैहड़ के समूर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हमीरपुर और नालागढ़ में जनसभाएं करेंगे।

सीढ़ियों पर बैठे सचिन पायलट

हमीरपुर में चुनावी जनसभा में पहुंचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट और हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली मंच पर कुर्सी के बजाय सीढ़ियों पर बैठे। सचिन पायलट खुद गाड़ी ड्राइव कर हमीरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा की चुनावी जनसभा में पहुंचे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...

मनाली ट्रिप का खौफनाक अंत: दोस्तों के साथ घूमने गए पंजाब की युवक की मौत

हिमखबर डेस्क  लुधियाना के एक युवक की मनाली यात्रा के...

एचपीयू व कालेजों में अब विद्यार्थियों को देनी होगी बढ़ी हुई परीक्षा फीस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) सहित संबद्धता प्राप्त कालेजों...