श्री रेणुका जी : भाटगढ़ में खतरे की जद्द में गरीबो के आशियाने, 30 हुए बेघर

--Advertisement--

नाहन, 21 जुलाई – नरेश कुमार राधे

श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के भाटगढ़ में तकरीबन 4 दर्जन घर भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। चार परिवारों के करीब 30 लोग बेघर हो गए हैं। पंचायत ने विस्थापितों को पंचायत घर में आश्रय दिया है।

ग्रामीणों की माने तो पटवार खाना भी खतरे की जद में है। अनुसूचित जाति के परिवार सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। विस्थापित होने वाले परिवार गरीब तबके से ताल्लुक रखते है।

बता दें कि भाटगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार को सबसे अधिक लीड मिली थी। गांव की हालत को लेकर जब तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई तो इसके बाद विधायक विनय कुमार की नींद खुली और शुक्रवार को सुबह भाटगढ़ का दौरा करने पहुंच गए।

ग्रामीणों के मुताबिक भूस्खलन के बाद एक विशालकाय बोल्डर ने खिसक कर जगह बदली। फिलहाल यह एक जगह टिका हुआ है। इसके आगे खिसकने के बाद तबाही हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि नाहन विधानसभा की  नेहली पंचायत में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण विस्थापित हो गए हैं। यहां भी अनुसूचित जाति प्रभावित हुई है।

उधर,  भाटगढ़  पंचायत के प्रधान भीम सिंह ने कहा कि 4 परिवारों के घरों को खाली करा लिया गया है। यदि बारिश का दौर फिर शुरू होता है तो स्थिति में पांच दर्जन से अधिक घरों को खतरा पैदा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि विस्थापितों के रहने व खाने की व्यवस्था पंचायत घर में की गई है, और प्रशासन को नुकसान की सूचना दे दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...