श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा ने जांची लोगों की सेहत

--Advertisement--

Image

श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा ने जांची लोगों की सेहत, लोगों को जागरूक भी किया .

देहरा – शिव गुलेरिया 

कांगड़ामें स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा के दिशा निर्देश पर अस्पताल के चिकित्सकों की टीम जगह जगह फ्री मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं।

श्री बालाजी हॉस्पिटल अब तक 69 के करीब फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन कर चुका है। जिसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। यही नहीं इन कैंप में मरीजों को फ्री दवाइयां भी वितरित की जाती है।

इसी कड़ी में बुधवार को श्री बालाजी हॉस्पिटल का कारवां लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने और उन्हें बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्धेश्य से देहरा के भटोली फकोरिया पहुंचा।

देहरा के भटोली फकोरिया में श्री बालाजी हॉस्पिटल के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें फ्री दवाइयां भी दीं।इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई।

बता दें कि श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए।

इसी के चलते जगह जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं और इसी कड़ी को डॉ राजेश शर्मा आगे भी जारी रखेंगे ऐसा उन्होंने बताया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...