श्री देव महूनाग मंदिर की घंटियां चुरा ले गए शातिर, कमेटी की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

देव आस्था के प्रतीक श्री देव महूनाग मंदिर चुनाहन में चोरों ने सेंधमारी कर मंदिर की घंटियों को उड़ा लिया है। यह घटना वीरवार देर रात की है।

मंदिर कमेटी ने धनोटू पुलिस थाना में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है तथा पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मंदिर परिसर का दौरा किया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है इस घटना से देव आस्था से जुड़े सैकड़ों लोगों में गहरा रोष है। स्थानीय मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश यादव ने कहा कि इस घटना से देव आस्था से जुड़े लोगों को गहरा सदमा पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि श्री देव महूनाग का मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है तथा क्षेत्र के कई पंचायतों के लोगों की इस मंदिर के प्रति आस्था है इसलिए चोरी की इस घटना से क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। उधर पुलिस की टीम ने मंदिर परिषद का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...