श्रीखंड यात्रा के पहले ही दिन श्रद्धालु की मौत, अब तक 3 ने गंवाई जान

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या 

उतरी भारत की धार्मिक यात्राओं में सबसे कठिनतम मानी जानी वाली श्रीखंड महादेव यात्रा आधिकारिक रूप से 7 जुलाई को शुरू हुई और पहले ही दिन एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बेस कैंप सिंहगाड़ से पहले कैंप थाचडू की खड़ी चढ़ाई-चढ़ते हुए मध्य प्रदेश के एक श्रद्धालु की मौत हो गई।

मृतक की पहचान 33 वर्षीय अमर मोईदे के रूप में हुई है। एसडीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लग पाएगा।

गौर हो कि यात्रा शुरू होने से पहले ही प्रशासन की जानकारी के बगैर करीब 5 हजार लोग यात्रा कर लौट चुके हैं। इसी दौरान घुमारवी निवासी एक युवक की जान पार्वती बाग से आगे ग्लेशियर पर फिसलने के कारण हुई।

जबकि टेंट लगाने वाले एक स्थानीय निवासी की मौत गत सप्ताह भीम डवारी में हुई थी। बता दें कि इस यात्रा के दौरान अब तक 3 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से लापरवाही न बरतने को अपील की है।

मेडिकल चेकअप के बाद ही नियमानुसार यात्रा पर जाने की सलाह दी, ताकि किसी तरह के हादसे न हों। इस बार श्रीखंड यात्रा मार्ग पूर्व से कई गुना ज्यादा जोखिम भरा है।

अत्यधिक बर्फ और ग्लेशियर के कारण रूट नैनसरोवर होते हुए बंद है। श्रद्धालु पार्वती बाग से ही सीधा श्रीखंड महादेव के लिए ग्लेशियर पर सीधी खड़ी चढ़ाई चढऩे को मजबूर हैं। ऐसे में पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...