श्रीखंड महादेव यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी चट्टान, युवक की मौत, 3 घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से लोगों की जान पर आफत आ गई है. कुल्लू जिला के आनी उपमंडल की निरमंड तहसील के अंतर्गत जाओ से 1 किलोमीटर पीछे लैंडस्लाइड की चपेट में एक कार गई है.

हादसे में कार सवार एक युवक की मौत और तीन साथी घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. गुरुवार देर रात की यह घटना है.

जानकारी के अनुसार, ये सभी कार सवार श्रीखंड महादेव यात्रा से वापिस लौट रहे थे. इस दौरान कार पर पहाड़ से पत्थर गिर गए और कार में सवार 4 व्यक्ति घायल हो गए थे.

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को 108 एम्बुलेंस में निरमंड अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित किया.

सोलन के रहने वाले थे चारों सवार

कुल्लू पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को ये चारों कार सवार यात्रा के लिए आनी पहुंचे थे. जुलाई को यात्रा से लौटने के बाद जब घर जा रहे थे तो जाओ से करीब एक किमी पहले बागीपुल की तरफ बारिश के चलते अचानक लैंडस्लाइड हुआ. इसमें 31 वर्षीय  देवानंद गांव खिलजाफली कुमारहट्टी, सोलन की मौत हो गई.

घायलों में  34 वर्षीय संजीव कुमार, गांव धर्मपुर, सोलन 36 वर्षीय  दीपक गांव वशोलू धर्मपुर सोलन, 27 वर्षीय अक्षय कुमार  गांव धर्मपुर, सोलन रूप में हुई है.

डीएसपी आनी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है और घायलों का निरमंड अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानवीन शुरू कर दी है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...