श्याम कीर्तन में जन-जागृति अभियान को लेकर घायलों का वीडियो न बनाकर समय से अस्पताल पहुँचाने की दिलवाई गई शपथ

--Advertisement--

कवि हरीश शर्मा व भजन गायक एसपी वर्मा ने सभी श्याम प्रेमियों को दिलवाई शपथ

व्यूरो रिपोर्ट

कस्बें में स्थित बेड़िया भवन में झुरिया परिवार द्वारा श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक एसपी वर्मा रतनगढ़ ने एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों से बाबा श्याम को रिझाते हुए भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

यह कार्यक्रम बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के सह-संस्थापक आकाश झुरिया के माता-पिता की 25वीं शादी सालगिरह के उपलक्ष पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भजन गायक एसपी वर्मा व अभियान के संस्थापक कवि हरीश शर्मा ने बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान व शेखावाटी संकल्प परिवार के “जन जागृति अभियान” दुर्घटना में घायल लोगों का वीडियो न बनाकर तत्काल उसे अस्पताल पहुँचाना होगा के तहत सभी श्याम प्रेमियों व झुरिया परिवार के सभी परिवार सदस्यों को शपथ दिलवाई गई।

भजन गायक वर्मा ने कहा कि यह एक ऐसा सामाजिक मुद्दा कवि शर्मा के द्वारा उठाया गया है कि लोग सोच भी नहीं सकते या सिर्फ सोचते ही रह जाते हैं। गायक ने आगे कहा कि मैं जहाँ भी जाऊंगा हर स्टेज से इस अभियान की जानकारी सार्वजनिक करूँगा और लोगों को इसके लिए प्रेरित करता रहूंगा। इस अवसर पर झुरिया परिवार के समस्त सदस्य सहित श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...