शैंशर स्कूल में पहली बार होने जा रही अंडर 19 छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

दिनांक 02 जुलाई, 2022 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शैंशर जिला कुल्लू में अंडर-19 छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता जो 5 जुलाई से 7 जुलाई तक होनी निश्चित हुई है। इस बाबत विद्यालय प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों व स्थानीय 3 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति, विद्यालय प्रशासन, अभिभावकों, तीन स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया ।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में पहली बार आयोजित हो रही खंड स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता जो कि 5 जुलाई से 7 जुलाई 2022 तक आयोजित की जाएगी, इसकी तैयारियों के विषय में व प्रबंधन के विषय में चर्चा पर चर्चा की गई।

इसके शुभारंभ अवसर पर पर स्थनीय विधानसभा के विधायक श्री सुरेंद्र शौरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और प्रतिभागियों को अपना शुभ आशीष प्रदान करेंगे।

इस बैठक में शैंशर स्कूल में ग्याहरवीं व बाहरवीं कक्षाओं के लिए विज्ञान संकाय की आवश्यकता तथा स्कूल समय पर बस चलाने बारे भी विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें स्थानीय युवक मंडल, महिला मंडल ,पंचायत प्रतिनिधियों, और अभिभावकों ने अपना पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह,स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार ,स्कूल स्तरीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह, शैंशर पंचायत की प्रधान मथुरा देवी, उपप्रधान से रोशन लाल, प्रधान हेमदास ग्राम पंचायत देहूरीधार, प्रधान पूर्व प्रधान नरेश कुमार ,पूर्व प्रधान डोला सिंह ,पूर्व प्रधान तुलसीराम इत्यादि गणमान्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...