शुक्ला को महंगा पड़ेगा मुसाफिर की वापसी में रोड़े डालना: चमन राही

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला को दलित नेता गंगूराम मुसाफिर की घर वापसी में रोड़े डालना बहुत महंगा पड़ेगा।

कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला द्वारा यह कहना कि गंगूराम मुसाफिर को पार्टी में लेने का मामला अभी लंबित है, यह कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गंगूराम मुसाफिर वर्तमान में अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हैं और प्रतिभा सिंह ने इनकी वापसी करवाई थी, लेकिन पार्टी हाईकमान द्वारा इस मामले को लंबित करना चुनाव के ऐन मौके पर ठीक नहीं है।

चमन राही ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है, किसी की जेबी पार्टी नहीं है, जो मन आए वो करे। उन्होंने कहा कि पार्टी को लोकसभा चुनाव जिताने के लिए सभी बड़े नेताओं की कारगुजारी नोट की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई पार्टी को अपने निर्णयों से हानि न पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं की भी घर वापसी हो गई, जो पंचायत प्रतिनिधि भी नहीं बन सकते हैं। लेकिन जनाधार प्राप्त नेता की कांग्रेसी वापसी को लेकर रोड़े डाले जा रहे हैं।

लघु बचत योजना बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश करड, अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद प्रदेश महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही, परिषद के प्रदेश संयोजक सदीक मोहम्मद, सन्नी ईपन, राज्य सचिव शकुंतला कश्यप, धर्मी देवी, महामंत्री सरदार गुरबचन सिंह परिषद जिला अध्यक्ष चंद्रवीर कागरा, पूर्व सेवा दल सचिव यशवंत गुलेरिया, पार्षद नगर निगम मंडी संजय शर्मा, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष रतन भान, ई. नीका राम चौधरी, जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागमल भरमौरिया, महासचिव अशोक नागवंशी, वाल्मीकिकी समाज सुधार समिति अध्यक्ष आदेश कुमार, विशंभर लाल, खुबेराम चौहान, ओमप्रकाश टांक व प्रजापति कुंभकार सभा प्रदेशाध्यक्ष हरी चंद गोयल ने चमन राही के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग की है कि इस मामले को शीघ्र सुलझाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...