शीतला माता मंदिर में चांदी का छत्र और सोने की आंखें ले उड़ा चोर, चडीगढ़ बिहाल से गिरफ्तार; पूछताछ जारी

--Advertisement--

शीतला माता मंदिर में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, चांदी का छत्र और माता पर चढ़ी सोने की आंखें चुराई थी, कुल्लू के चंडीगढ़ बेहाल से उसे गिरफ्तार किया गया है, चोर ने दानपात्र भी चुराने की कोशिश की थी।

कुल्लू – अजय सूर्या

जिला कुल्लू के साथ लगते शीतला माता मंदिर सरवरी में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर माता पर चढ़ाए चांदी का छत्र व सोने की आंख ले उड़ा है। चोरी की घटना को एक ही व्यक्ति ने अंजाम दिया है, जिसका प्रमाण मंदिर में लगे कैमरों में कैद हो गया।

पुलिस ने तुंरत मामले की जांच करते हुए चोर को कुल्लू के चंडीगढ़ बिहाल से नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मेडिकल करवाने के बाद पूछताछ की लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

शातिर चोर ने चोरी के लिए अपनाए कई हथकंडे

चोरी करते हुए यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मंदिर के पुजारी व प्रमुख मदन शर्मा ने बताया कि बीते दिन के समय करीब 11:30 बजे से लेकर दो बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

हालांकि, मंदिर में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए मंदिर को बाहर से ताला लगा कर बंद किया गया था। इस बार शातिर चोर ने चोरी करने के कई हथकंडे अपनाएं।

चांदी का छत्र और सोने की आंख लेकर फरार हुआ चोर

यह सब घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोर ने डंडे को प्रयोग कर माता की एक पिंडी से पहले चांदी का छत्र निकाला फिर सोने की आंखें निकाल कर चोरी कर ली।

मदन शर्मा ने कहा कि मंदिर में एक साल के भीतर कई बड़ी चोरियां हो चुकी है। इससे पहले मंदिर में मां काली के सोने के आभूषण, फिर उनके गले से नोटों का हार तक चोरी किया गया है। चढ़ावे के लिए रखे दानपात्र में भी चोरी के प्रयास किए जा चुके है।

पुलिस की हिरासत में आया चोर

इसके अतिरिक्त मंदिर में लगी तांबे की घंटी भी चोरों ने चुरा ली है। मदन शर्मा का कहना है कि चोरी की वारदात सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई है। मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के उपरांत इससे पूछताछ की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...