शिष्य की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है गुरु का कार्य

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के गुरुवंदन दिवस पर बोले अखिल भारतीय संयुक्त सचिव पवन मिश्रा

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ द्वारा हर वर्ष 5 सितंबर (शिक्षक दिवस ) से पहले प्रदेश के सभी खण्डों व जिलों में गुरु की महिमा के सम्मान में गुरु वन्दन दिवस मनाया जाता है।

इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के संगठनात्मक जिला नूरपुर में बी0टी0सी0 रा0 कन्या व0 मा0 आदर्श पा0 नूरपुर में धूमधाम से गुरुवंदन दिवस मनाया गया।

इस मौके पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त सचिव व हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के संगठन मंत्री पवन मिश्रा ने बतौर मुख्य वक्ता अपना व्यक्तव्य रखते हुए कहा कि गुरु वही है जो शिष्य को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करे तथा किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों की शिक्षा व व्यवहारिक ज्ञान भी दे।

कार्यक्रम में उपस्थित विभाग काँगड़ा प्रमुख डॉ0 जोगिंद्र जी ने गुरु वेद व्यास की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में गुरु के स्थान व गुरु से अपेक्षाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

विशेष अतिथि स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य चन्द्ररेखा जी ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ द्वारा मनाए जा रहे गुरुवंदन कार्यक्रम की सराहना की तथा गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए सभी गुरुपूर्णिमा की बधाई दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार ने की। इस मौके पर संगठन मंत्री शक्ति शर्मा , जिला प्रचार एवं जिला मंत्री राजिंद्र जंबाल, व0 उपाध्यक्ष केवल डडवाल व विभिन्न खण्डों व मण्डलों से कार्यकर्ता गगन सिंह, अनिल कुमार,वरुण कुमार,रवि कुमार,अनिल चौधरी,देवेंद्र सिंह,कुलदीप सिंह, विजय कुमार आदि भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...