बकलोह – भूषण गुरुंग
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव शक्ति लंगर कमेटी की और से यज्ञ के साथ दो दिवसीय विशाल भडारे का आयोजन किया गया। ये लंगर हर वर्ष मनीमहेश के पावन स्नान राधा अष्टमी के एक दिन पहले इस लंगर का आयोजन दो दिन के लिये किया जाता है। इसमें मनीमहेश से आने वाले श्रद्धालुओं और सभी लोगो के लिए सुबह नाश्ता से लेकर रात्रि भोजन के लिए कमेटी के लोगो के लिए रात्री ठहरने तक का पूरी व्यावस्था की गई है।

लंगर कमेटी के सचिव अरुण कुमार ने बताया कि सुबह पंडित नवीन शर्मा के अगुवाई में द्वारा सभी गॉव वासी मिलकर हवन पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि शिव शक्ति लंगर कमेटी के प्रधान चमन कुमार के अध्यक्षता में छट्टी बार इस लगर काआयोजन किया जा रहा है।
उन्होने बताया कि इस लगर का लगाने का मेन मकसद मनीमहेश से रात को आने वाले लोगो के लिए रात्रि ठहराव औऱ भोजन के लिये नैनिखड़ से लाहडू तक कोई भी लगर नही होने के कारण सभी भड़ैला के गॉव वालो के सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए रात्रि ठहराव औऱ साथ मे लंगर का अयोजन की गई।

तभी से लेकर आज दिन तक भड़ैला गॉव के लोगो का इस मे पूरा सहयोग रहा है। आज रात की पूरी रात भगवान शिव का गुणगान के साथ साथ शिव चेलों के द्वारा शिव नोआला किया जायेगा। इस मे आप सभी आमंत्रित होकर भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण करे और सुबह यहाँ पर शिव भक्तो के लिए चश्मे के पानी से नहाने का पूरी व्यावस्था की गई हैं।

