शिव मंदिर में पूजा कर रहे युवक पर नकाबपोशों ने किया हमला, CCTV में रिकॉर्ड

--Advertisement--

शिव मंदिर में पूजा कर रहे युवक पर नकाबपोशों ने किया हमला, CCTV में रिकॉर्ड

नाहन/सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सदर थाना क्षेत्र के यशवंत विहार स्थित शिव मंदिर में सोमवार को मारपीट की एक घटना सामने आई है। स्थानीय व्यापारी तनुज शर्मा ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि मंदिर प्रांगण में कुछ नकाबपोश हमलावरों ने उन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।

यह घटना उस समय हुई जब शिकायतकर्ता शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे थे। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV में भी कैद हो गई। जिसमें हमलावरों को मंदिर में घुसते और मारपीट करते देखा जा सकता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हमलावर डंडों और हथियारों से लैस थे और उन्होंने अचानक उन पर हमला कर दिया। बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाने में सफल रहे।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता कुशव पंडित है, जिसने पहले भी 22 नवंबर 2022 को अपनी गैंग के साथ मिलकर उनकी दुकान पर चोरी और मारपीट की थी। उन्होंने कहा कि कुशव पंडित काफी समय से उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था और अब उसी दुश्मनी के चलते यह हमला किया गया।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि अन्य हमलावर बाहर के थे और विभिन्न स्थानों से आकर इस हमले में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि साजिशकर्ता पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और शहर के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वे इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करें, क्योंकि उन्हें जान का खतरा है। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को मौके पर जाकर CCTV खंगाले। वहीं तनुज ने भी CCTV रिकॉर्डिंग पुलिस व मीडिया को दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...