शिवा बावड़ी के जल से किया गया बाबा भूतनाथ का जलाभिषेक, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

--Advertisement--

Image

मंडी, 5 अगस्त – नरेश कुमार

छोटी काशी में मंडी के स्थित स्वयंभू बाबा भूतनाथ मंदिर में सावन के पावन महीने में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। इसी कड़ी में बाबा भूतनाथ का जलाभिषेक करने की परंपरा को इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा के साथ पूरा किया गया।

शुक्रवार को मंडी शहर स्थित बाबा भूतनाथ मठ मंदिर से श्रद्धालुओं ने एक कलश यात्रा निकाली। जिसमें भोलेनाथ के भजन गाते हुए सभी शिवा बावड़ी पहुंचे। शिवा बावड़ी के जल की पूजा अर्चना करने के उपरांत पूरे विधि विधान के साथ बाबा भूतनाथ के जलाभिषेक के लिए पवित्र जल लिया गया। इस दौरान शहरवासियों ने इस कालश यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लिया और बाबा के लिए जल लाया।

बाबा भूतनाथ मठ मंदिर मंडी के महंत दयानंद सरस्वती ने बताया कि ऐतिहासिक परंपरा का निर्वहन आज भी पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि सावन का पावन महीना देवों के देव महादेव को बहुत प्रिय है और इस दौरान उनकी पूजा करने व उनका जलाभिषेक करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर शहर के पुरानी मंडी की माता काली को भी इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं सहित आमंत्रित किया गया है। बता दें कि छोटी काशी में बहुत से शिव मंदिर हैं जिसके चलते यहां पर सावन के महीने में कई प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम व भंडारे जारी रहते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...