शिमला: 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

जिला के एक क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई है। पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ और उसने बच्चे को जन्म दिया है।

पीडि़ता नवजात संग अस्पताल में भर्ती है। हालांकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। पीडि़ता की शादी नहीं हुई है। हैरानी की बात है कि न तो पीडि़ता के परिजनों और न ही उसे खुद गर्भवती होने की जानकारी थी। इस घटना ने पीडि़ता के परिवार के लोगों को स्तब्ध कर दिया।

पीडि़ता जमा एक कक्षा की छात्रा है, वहीं पुलिस ने पीडि़ता के पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा व पोक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीडि़ता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन जुलाई को उसकी बेटी के पेट में दर्द उठा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर बेटी को भर्ती कर लिया। इस बीच उसने एक बच्चे को जन्म दिया। पीडि़ता के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ किसी ने दुष्कर्म किया है, जिससे वह गर्भवती हुई है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा

उधर, डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पाक्सो अधिनियम छह के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...