शिमला में 24 घंटे की भूख हड़ताल कर बैठे पूर्व मेयर टिकेंद्र पंवर, ये है मामला

--Advertisement--

शिमला, 21 अगस्त – नितिश पठानियां

नगर निगम शिमला के पूर्व उपमहापौर टिकेंद्र पंवर मानसून सीजन में आए विनाश को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए 24 घंटे की भूख हड़ताल पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर बैठ गए हैं।

उनका मानना है कि यह विनाश पहाड़ों और प्रकृति के साथ मानव के द्वारा किए गए छेड़छाड़ का नतीजा है। जिसके बाद हिमालय में अपनाए जा रहे विकास के इस मॉडल पर अब पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।

टिकेंद्र पंवर ने बताया कि यह विनाश मानव रचित है। हिमालय बचेगा या नहीं यह अब इस बात पर निर्भर करता है कि हम विकास का कौन सा रास्ता अपनाएंगे। यह देखने की जरूरत है कि हिमाचल जैसे प्रदेश में किन चीजों की जरूरत है और किस की नहीं। फोरलेन का निर्माण यहां लोगों को लाने के लिए किया गया, लेकिन आज एक भी पर्यटक या अन्य लोग नहीं आ पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि निर्माण में बरती गई अनियमितताओं के लिए एनएचआई और निर्माण कंपनियों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। नुकसान का आकलन करने के लिए सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक जांच आयोग का गठन किया जाना चाहिए।

वैज्ञानिकों के अनुसार इस तरह कि बारिश पहले सौ साल में एक बार होती थी, लेकिन अब ऐसा हर साल होगा। हर जगह हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट लगाने की बात की जा रही है। विकास का रास्ता जो अपनाया जा रहा है उस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...