शिमला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानें सुबह 10 बजे से 1 बजे तक तथा 2 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी व 1 से 2 बजे तक दोपहर भोजन के समय दुकानें बंद रहेगी।

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि जिला शिमला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानें सुबह 10 बजे से 1 बजे तक तथा 2 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी व 1 से 2 बजे तक दोपहर भोजन के समय दुकानें बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को उचित मूल्य की दुकानें सुबह 9.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक खुली रहेगी तथा प्रत्येक सोमवार को उचित मूल्य की दुकानें बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि इन दुकानों को कोरोना महामारी के दृष्टिगत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना करना अनिवार्य रहेगा।

उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला अधिकारी तथा संबंधित उपमण्डलाधिकारियों व पुलिस विभाग को इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से पूरे जिला में लागू रहेंगे। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...