शिमला में मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री से मिले बेरोजगार प्रशिक्षित लाइब्रेरियन, सौंपा मांगपत्र

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

हिमाचल प्रदेश बेरोजगार प्रशिक्षित लाइब्रेरियन संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव किशोरी लाल के नेतृत्व में शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला था तथा मांगपत्र सौंपा।

प्रदेश महासचिव किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेशभर में पिछले 20 सालों से प्रशिक्षित लाइब्रेरियन रोजगार की आस में बैठे हैं लेकिन हमारी फरियाद को सुना नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार की आस में कई प्रशिक्षित लाइब्रेरियन आयु सीमा पार कर चुके हैं तथा कई आयु पार करने वाले हैं।

किशोरी लाल ने कहा कि पिछले 25 सालों में मात्र 85 पदों को ही भरा जा सका है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में प्रशिक्षित डिप्लोमाधारकों की संख्या 30हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। मौजूदा समय में स्कूलों में लाइब्रेरियनों के हजारों पद रिक्त चल रहे हैं तथा लाइब्रेरियन न होने के कारण लाइब्रेरियों में पड़ी किताबें धूल फांक रही हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने 771 पदों को भरने की कवायद शुरू की थी परन्तु इन पदों को भरा नहीं गया। उन्होंने चेताया है कि अगर 15 दिन के भीतर सरकार ने रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू न की तो समस्त बेरोजगार लॉब्रेरियन अपने परिवार को साथ लेकर सड़कों पर हड़ताल करने को बाध्य होंगे।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर उपाध्यक्ष खीरी, कोषाध्यक्ष सजंय, जिलाध्यक्ष अंजना, महेंद्र मन्हास, केशव, प्रदीप, सुमंगला राणा, वेद, बिट्टू, देवेंद्र, जितेंद्र,महेश इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...