धर्मशाला : कार से चरस की बड़ी खेप बरामद, मंडी का व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

सदर थाना धर्मशाला की टीम ने इक्कू मोड़ पर एक कार से चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में मंडी जिला के निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर अपनी टीम के साथ पैट्रोलिंग पर थे। इस दौरान टीम द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को भी जांचा जा रहा था।

टीम जब चामुंडा की ओर पैट्रोलिंग पर थी तो इक्कू मोड़ पर पावर हाऊस के पास कार (एचपी 82-5005) को जांच के लिए रोका गया। कार को हल्कू राम (40) निवासी धर्मेड़, डाकघर झटींगरी, तहसील व पुलिस थाना पधर, जिला मंडी चला रहा था।

पुलिस जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 5 किलो 40 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे लेने के साथ ही कार को भी जब्त कर लिया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस अब इस जांच में जुट गई है कि इस चरस को आरोपी कहां बेचने के लिए ले जा रहा था।

उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...