माइक्रोटेक बद्दी में पत्रकारों के साथ मैनेजिंग डायरेक्टर सुबोध गुप्ता के निजी सुरक्षाकर्मियों ने किया दुर्व्यवहार, पत्रकारों में रोष

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

बद्दी की माइक्रोटेक कंपनी में पिछले 3 दिनों से कम से कम 400 वर्करों को निकाल दिया गया था। जिस पर बद्दी मीडिया की तरफ से हर रोज कवरेज दी जा रही थी। हर रोज मीडिया कर्मचारी कंपनी का पक्ष लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मीडियाकर्मी से माइक्रोटेक कंपनी की मैनेजमेंट अपना मुंह छुपाते फिर रही थी।

लेकिन मंगलवार दोपहर जैसे ही कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुबोध गुप्ता कंपनी पहुंचे तो पत्रकारों ने उनका पक्ष जानने की कोशिश की। लेकिन सुबोध गुप्ता ने पत्रकारों को गलत तरीके से संबोधित किया और पत्रकारों को अपनी निजी सुरक्षा के तहत धक्का-मुक्की करवाई गई।

जिससे पत्रकारों में काफी रोष पैदा हो गया है। पत्रकारों का कहना है कि हमने कंपनी का पक्ष जानना चाहा लेकिन सुबोध गुप्ता ने पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया। जिससे अब गुस्साए पत्रकारों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने की योजना बनाई है।

पत्रकारों ने सुबोध गुप्ता के इस दुर्व्यवहार पर रोष जताया है और जल्द ही चीफ मिनिस्टर हिमाचल प्रदेश से मिला जाएगा और सुबोध गुप्ता अगर माफी नहीं मांगते हैं तो प्रदेश स्तर पर मीडिया हर जिला पर धरना प्रदर्शन करेगी।

पत्रकारों का कहना है कि आज भारत के चौथे स्तंभ को लिखना ही मुश्किल हो गया है। बच्चों की मांग कोई गलत मांग नहीं थी फिर भी मीडिया के आगे सुबोध गुप्ता की तानाशाही चलती रही और सुबोध गुप्ता की मैनेजमेंट की तानाशाही चलती रही।

बद्दी में इस घटना के समय प्रशासन वहीं मौजूद था लेकिन प्रशासन भी मूकदर्शक बना रहा। प्रशासन ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को रोका तक नहीं और पत्रकारों को यह कह कर टाल दिया कि यह आपका निजी मामला है आप जाने।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...