शिमला में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से दुष्कर्म, मामला दर्ज

--Advertisement--

शिमला, 25 अगस्त – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में एक कॉलेज की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सरकारी विभाग के एक अधिकारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना शिमला में आरोपित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी दोनों शादीशुदा हैं। पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक वर्ष 2019 में उसकी आरोपित से मुलाकात हुई।

कुछ समय बाद आरोपित ने उसे यह कहते हुए शादी करने का झांसा दिया कि वह अपने पति से तलाक ले और इसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। वर्ष 2020 से लेकर फरवरी 2023 तक आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और अब शादी करने से इंकार कर रहा है।

बहरहाल पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फ़िलहाल अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...