शिमला में बढ़ते पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक ओर मोर्चा खोलेगी

--Advertisement--

Image

शिमला,16 – जसपाल ठाकुर

जून कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि शिमला में बढ़ते पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक ओर मोर्चा खोलेगी।उन्होंने कहा कि इन दोनों जल शक्ति मंत्री गायब है और लोगों को राम भोरसे छोड़ दिया गया है।

विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शिमला शहर के साथ साथ प्रदेश में इन दिनों भारी पेयजल संकट चल रहा है और सरकार की ओर से कोई भी राहत या सहायता लोगों को नही की जा रही है।

विक्रमादित्य सिंह ने सेना भर्ती में अग्निपथ योजना को सरकार का एक शगूफा बताते हुए कहा कि यह सेना के इच्छुक लोगों के साथ एक बड़ा धोखा है।

उन्होंने कहा कि सेना भर्ती चार साल के लिये इन्हें सेना में भर्ती करना इन लोगों के साथ एक बड़ा अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहलीबार होगा कि सेना में चार साल की सेवा करने के बाद उन्हें सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया का पूरे देश मे विरोध हो रहा है। उन्होंने इसे अग्निपथ की जगह अग्नि का नाम देते हुए कहा कि इससे युवाओ के भविष्य को अग्नि में झोंकने का काम किया है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सेना हो या पुलिस भर्ती सबमे युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में 14 लाख से अधिक युवा बेरोजगार रोजगार के लिए लाइन में खड़े है। सरकार इन्हें जुमले सुना कर इनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें की जांच में कोई प्रगति नही है। केवल टाइम पास किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार को कुछ दिनों की महेमान बताते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस शानदार जीत हासिल कर अपनी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और लोगों को भाजपा के कुशासन से मुक्त करवाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...