शिमला में नशा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस पड़ताल में पता चला हैं कि आरोपी के खाते में बीते दो साल में 3 करोड़ 40 लाख रुपये का लेनदेना हुआ है।

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी गिरोह के किंगपिन को गिरफ्तार करने में बड़ी सफ़लता हासिल की है। शिमला के नारकंडा से यह गिरफ्तारी हुई है। आरोपित की पहचान मुख्य सरगना रवि गिरी के तौर पर हुई है, 41 वर्षीय आरोपी रवि गिरी मूल रूप से नेपाल के नारायणपुर का रहने वाला है और यहां पर नारकंडा में रहता था।

जानकारी के अनुसार शिमला के ठियोग पुलिस ने 3 जुलाई को एक गाड़ी की तलाशी में डेढ़ किलो अफीम मिली थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ये दोनों आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं और नारकंडा में मजदूरी करते थे। इन्हीं से पूछताछ के बाद अब पुलिस ने किंगपिन को गिरफ्तार किया है।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी के खाते में बीते दो साल में 3 करोड़ 40 लाख रुपये का लेनदेना हुआ है। आरोपी की बेनामी चल और अचल संपति के बारे में भी पुलिस को पता चला है। फ़िलहाल मामले की जाँच चल रही है ऐसे आने वाले दिनों में कई अहम् खुलासे पुलिस कर सकती है।

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा के बोल

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने पूरे मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी मामले की जाँच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...