शिमला में तीन प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान में जुटी पुलिस टीम

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के तीन निजी स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया और बम निरोधक दस्ते को तुरंत स्कूल परिसरों में भेजा गया।

बम निरोधक टीम ने स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। फिलहाल सभी हालात सामान्य हैं और खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है। बच्चों की कक्षाएं भी सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमकी भरा ईमेल किसने और कहां से भेजा। इससे पहले भी शिमला सचिवालय, हाईकोर्ट और जिला अदालत को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन हर बार यह अफवाह साबित हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...