शिमला मंदिर भूस्खलन हादसा : HPU की प्रोफेसर मानसी सहित तीन के शव बरामद

--Advertisement--

शिमला, 15 अगस्त – नितिश पठानियां 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा है। वहीं राजधानी के समरहिल में भूस्खलन से तबाह हुए शिव बावड़ी मंदिर के मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

पुलिस,प्रशासन व स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। दूसरे दिन आज तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं।

इनमें दो शव महिला और एक पुरुष का है। मृतक महिलाओं की पहचान प्रोफेसर मानसी और रेखा के तौर पर हुई है। काल की ग्रास बनी मानसी हिमाचल यूनिवर्सिटी में गणित की प्रोफेसर थी।

मानसी सिरमौर जिला के पांवटा साहिब की मूल निवासी थी। हिमाचल यूनिवर्सिटी से पहले वह कॉलेज कैडर में नाहन कॉलेज में तैनात रही।

दर्दनाक बात यह है कि मानसी के पति हरीश वर्मा की भी भूस्खलन में मौत हुई है। हरीश का शव पिछले कल बरामद कर लिया गया था। ये दम्पति समरहिल के एमआई रूम में रह रही थी।

सोमवार को जल चढ़ाने के लिए दम्पति मंदिर पहुंचे कि भूस्खलन ने इन्हें मौत की नींद सुला दिया। बचाव कर्मियों ने आज एक अन्य महिला रेखा का भी शव बरामद किया है।

बिलासपुर निवासी रेखा के पति पीएल शर्मा भी हिमाचल यूनिवर्सिटी में गणित के प्रोफेसर हैं। वह गणित के विभागाध्यक्ष भी हैं। रेखा का पति और बेटा भी हादसे में लापता हैं। इस हादसे में हिमाचल यूनिवर्सिटी से दो होनहार प्रोफेसर छीन लिए हैं।

घटनास्थल से बरामद एक पुरुष के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि अब तक 11 शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। सोमवार को आठ शव बरामद किए गए थे।

देर शाम घटनास्थल पर फ्लड आने से रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा था। आज बारिश न होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आई है। करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। ये हादसे के वक्त मंदिर में मौजूद थे।

गौरतलब है कि बीते कल सोमवार की सुबह करीब सवा सात बजे भूस्खलन और बाढ़ की चपेट में आने से शिव बावड़ी मंदिर ध्वस्त हो गया था। भूस्खलन इतना ख़ौफ़नाक था कि मंदिर का नामो-निशान ही मिट गया।

मंदिर में मौजूद दो दर्जन से अधिक लोगों को बच निकलने का समय तक नहीं मिला। भूस्खलन के बाद घटनास्थल पर तबाही का मंजर देखा गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था।

इस भयानक हादसे ने दो मासूम बच्चियों सहित सात लोगों के एक परिवार को मौत की नींद सुला दिया। अन्य मृतकों की शिनाख्त संतोष (58) पत्नी पवन, अमन (34) पुत्र पवन, शेयशा (4) पुत्री अमन, सुयशा (2) पुत्री अमन, किरण (55) पत्नी प्रदीप, संजय ठाकुर (48) पुत्र मोहन सिंह, अमित ठाकुर (48) और हरीश वर्मा (43) के तौर पर हुई है।

करीब 150 साल पुराना यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। श्रावण के महीने में मंदिर में शिव भक्तों का तांता लगा रहता था। पिछले कल सोमवार का दिन होने के चलते मंदिर में हवन यज्ञ और खीर के प्रसाद की तैयारी चल रही थी। इससे पहले भूस्खलन ने मंदिर को ध्वस्त कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...