शिमला नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत लेकिन अग्नि परीक्षा 2024 में

--Advertisement--

शिमला नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत लेकिन अग्नि परीक्षा 2024 में – साधू राम राणा

शाहपुर/डोल – अमित शर्मा 

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने उपरांत पहली एतिहासिक जीत शिमला नगर निकाय के चुनावों में दर्ज की है।

जिससे हर छोटा बड़ा कांग्रेसी एक दुसरे की पीठ थपथपा रहा है। इस जीत को कांग्रेस के पिछले पांच माह की बढ़िया कारगुजारियां से जोड़ा जा रहा है।

लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व इस सैमीफाइनल जीत को फाइनल मुकाबले में बरकरार रखना कांग्रेस पार्टी केलिए बहुत बड़ी चुनौती रहेगी।

क्योंकि 2024 के चुनाव की हार जीत के मुद्दे शिमला नगर निकाय चुनावों से पूरी तरह से भिन्न होने से 2024का लोकसभा चुनाव बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा।

अतः कांग्रेस पार्टी को शिमला नगर निकाय के चुनावों की जीत की खुशी के सहारे न रहते हुए अभी से आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाना चाहिए।

ताकि शिमला नगर निकाय चुनावों की जीत की तर्ज पर आगामी लोकसभा चुनावों में भी जीत का परचम लहराया था सके ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...