शिमला डीडीएमए कार्यालय में आगजनी की घटना में तीन घायल

--Advertisement--

ऑपरेशन अभ्यास के तहत उपायुक्त कार्यालय परिसर में मॉकड्रिल का आयोजन।

शिमला – नितिश पठानियां 

जिलाधीश कार्यालय परिसर में ऑपरेशन अभ्यास के तहत मॉकड्रिल सायं चार बजे सायरन बजने के साथ आरंभ हुई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय के ऑफिस में आग लगने की घटना के चलते यह ड्रिल का आयोजन किया गया।

घटना की सूचना 4 बजकर दो मिनट पर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दी गई। इसके साथ ही पुलिस और एस डी आर एफ, होम गार्ड, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गयी। करीब दो मिनट में अग्निशमन विभाग का दल मौके पर पहुंच गया।

इसके साथ ही अगले पांच मिनट में पुलिस, एंबुलेंस, होमगार्ड, सेना की टुकड़ी भी जिलाधीश कार्यालय परिसर में पहुंच गई। सबसे पहले सेना ने पूरे भवन की रेकी की।

इसी के साथ होमगार्ड की टीम ने जिलाधीश कार्यालय में रेस्क्यू के लिए प्रवेश किया। फिर रेस्क्यू टीम द्वारा तीन घायल लोगों को एंबुलेंस तक ले जाया गया और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इस ड्रिल में सिविल डिफेंस के सदस्यों ने भी भूमिका निभाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...