शिमला घूमने आए कार सवार तीन पर्यटकों से हेरोइन की बड़ी खेप बरामद

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

दिल्ली से शिमला घूमने आए तीन पर्यटकों को पुलिस ने 33.30 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शोघी स्थित ख्वारा चौकी के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान तीन लोग गाड़ी में शिमला की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी के डैश बोर्ड से हेरोइन की खेप आरोपितों से बरामद हुई।

आरोपितों की पहचान तरुण कुमार पुत्र राकेश दबास निवासी हाउस नंबर 362 गांव व डाकघर लादपुर नजदीक विजया बैंक दिल्ली, अंकित कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी हाउस नंबर 173 गांव व डाकघर लादपुर दिल्ली और अमन दबास पुत्र मनोहर सिंह हाउस नंबर 149 नजदीक भगत सिंह पार्क गांव व डाकघर लादपुर दिल्ली के तौर पर की गई है।

डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस जांच में जुटी है कि आरोपित चिट्टा कहां से लाए थे व कहीं इसकी सप्लाई शिमला में तो नहीं करने वाले थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

80 की उम्र में नया हुनर, पोते-पोतियों के लिए टिफिन, पेंसिल बॉक्स बनाना सीख रहे बुजुर्ग

हिमखबर डेस्क  उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आरामदायक...

आरट्रैक की विदुर वक्ता से अभेद्य बनेगी भारतीय सेना, ऑपरेशन सिंदूर में हो चुका परीक्षण

हिमखबर डेस्क  सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) की विदुर वक्ता पहल...

एआई कोर्स के प्रशिक्षण के लिए मांगे आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हि॰...