शिमला: कोटखाई फिर से आया सुर्खियों में, 4 साल की बच्ची के साथ पडोसी ने किया दुष्कर्म

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

प्रदेश के शिमला जिले का कोटखाई क्षेत्र एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार भी मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। नेपाली मूल की 4 साल की मासूम दुष्कर्म का शिकार हुई है,मिस्त्री का काम करने वाले बिहार के रहने वाले 28 वर्षीय युवक पर दुराचार का आरोप है।

 

घटना गुरुवार की है. दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. पुलिस रातभर उसे तलाशती रही और शुक्रवार सुबह ठियोग क्षेत्र के छैला के पास आरोप को पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

 

डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है,आरोपी मिस्त्री का काम करता है और एक साल से पीड़िता के पड़ोस में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 452 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत कोटखाई थाना में मामला दर्ज कर किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वीरवार को वह काम के लिए गई थी। उनके पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय ललन सुबह साढ़े 11 बजे वह घर में दाखिल हुआ। लड़की को अकेला देखकर पहले उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू की और उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मौके पर से सभी साक्ष्य जुटाए। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसका मेडिकल करवाया लिया है और आरोपी को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...