शिमला के टूटीकंडी में मकान में लगी आग, चार कमरे और सामान जलकर राख

--Advertisement--

मकान में किराये पर रह रहा परिवार छुट्टियों में घर गया था। स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन विभाग के जवानों ने करीब नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया।

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के टूटीकंडी में एक पुराने मकान में रविवार सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर माल रोड, बालूगंज फायर स्टेशन से बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। मकान में किराये पर रह रहा परिवार छुट्टियों में घर गया था।

स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन विभाग के जवानों ने करीब नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया। घटना में चार कमरे और उसमें रखा समान जल गया है। नुकसान का आकलन किया जारहा है।

अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विकास खण्ड कार्यालय रैत में सेनेटरी नेपकिन बैंडिंग मशीन स्थापित

शाहपुर - कोहली विकास खण्ड कार्यालय रैत में शुक्रवार को...

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से 14 पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से 14 पदों पर आवेदन आमंत्रित,...

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई को

हिमखबर डेस्क जिला व सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक...