शिक्षा मंत्री ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का किया विधिवत शुभारंभ, शांति, करुणा और सद्भाव का दिया संदेश

--Advertisement--

शिक्षा मंत्री ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का किया विधिवत शुभारंभ, शांति, करुणा और सद्भाव का दिया संदेश

रिवालसर/मंडी – हिमखबर डेस्क 

मंडी जिला के ऐतिहासिक एवं धार्मिक तीर्थ स्थल रिवालसर की पावन धरा पर आज तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का विधिवत आगाज किया।

समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने करुणा, सह-अस्तित्व और विश्व शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छेश्चू उत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम है, जो समाज को एकता और मानवता के सूत्र में बांधता है।

उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत “जुले, नमस्ते ” के साथ करते हुए सभी को उत्सव की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी स्थल रिवालसर की यह पावन धरती गुरु पद्मसंभव की तपस्थली के रूप में विश्व भर में श्रद्धा का केंद्र है।

यहां लेह-लद्दाख, जांस्कर, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और मंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति हिमालयी बौद्ध परंपरा की गहरी जड़ों और साझा सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक प्रस्तुत करती है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब श्रद्धालु पवित्र झील की कोरा (परिक्रमा) करते हुए, हाथों में माला जपते और दीप प्रज्ज्वलित करते दिखाई देते हैं, तो यह दृश्य मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। यह स्थान हमें प्रेम, दया और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आह्वान किया कि गुरु पद्मसंभव की इस पावन भूमि पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे अपने जीवन में सद्भावना, करुणा और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि छेश्चू उत्सव का वास्तविक संदेश मन की शुद्धि, समाज की एकता और विश्व शांति की कामना है और गुरु पद्मसंभव का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी तथा कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने भी लोगों को संबोधित किया और रिवालसर क्षेत्र के विकास एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

मेला आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने डे केयर सेंटर भंगरोटु के दिव्यांग बच्चों के साथ केक भी काटा।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, पूर्व विधायक बिलासपुर सदर विधानसभा तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर सहित गणमान्य अतिथि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, भारी संख्या में स्थानीय लोग तथा बौद्ध श्रद्धालु उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...