शिक्षकों के वैक्सीनेशन के बाद ही खोलेंगे स्कूल

--Advertisement--

Image

कोरोना से जारी लड़ाई के बीच छात्रों को लेकर केंद्र सरकार का जवाब
ब्यूरो — नई दिल्ली

पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना वायरस के केस में कमी आई है। कुछ राज्यों ने इस बीच अपने यहां पांबदियों में भी कमी लाई है। कई लोगों के मन में यह सवाल भी चल रहा है कि देश में स्कूल कब से खुलेंगे? इसे लेकर सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है।

 

नीति आयोग (स्वास्थ्य), के अधिकारी डॉक्टर वीके पॉल ने शुक्रवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कई अहम बातों की जानकारी दी है। डॉक्टर वीके पॉल ने बताया है कि नेशनल और राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाएं कोविड-19 महामारी की वजह से रद्द कर दी गईं।

 

केंद्र सरकार ने कहा है कि कोरोना के बाद से ही बंद स्कूलों को फिर से खोलने पर तब ही विचार किया जाएगा जब ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को वैक्सीन लग जाएगा। इसके अलावा कोविड के बच्चों पर पडऩे वाले प्रभाव की और अधिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्कूल खोलने पर विचार किया जाएगा।

 

उधर, कुछ मेडिकल एक्सपर्ट्स ने संभावना जताई है कि भारत में अक्तूबर तक महामारी की तीसरी लहर आ सकती है। वहीं, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के सर्वे में विशेषज्ञों ने यह भी कहा है कि भारत तीसरी लहर का मुकाबला दूसरी लहर से बेहतर तरीके से करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...