शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में छोटे-छोटे पिकनिक स्पॉट किए जाएंगे विकसित – विधायक केवल सिंह पठानियां 

--Advertisement--

अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा: पठानियां, विधायक ने नड्डी सनसेट प्वाइंट से गांव दियाल तक संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास, बोले… शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में छोटे-छोटे पिकनिक स्पॉट किए जाएंगे विकसित।

शाहपुर ,02 अक्तूबर – नितिश पठानियां 

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा ताकि पर्यटकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी मिल सकें।

विधायक केवल पठानिया ने सोमवार को नड्डी में नड्डी सनसेट प्वाइंट से गांव दियाल तक संपर्क मार्ग तथा इंद्रप्रस्थ होटल तोतारानी से गुजरेहड़ा के लिए एंबुलेंस मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन के साथ शुभारंभ किया गया।

उन्होंने कहा कि नड्डी सनसेट से दियाल गांव में सड़क की सुविधा मिलने से नड्डी, भतल्ला जाने वाले पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में छोटे-छोटे पिकनिक स्पॉट भी विकसित किए जाएंगे इस के लिए भी आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है तथा शाहपुर विस क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर विकास की सौंगातें दी हैं।

उन्होंने कहा कि 15 करोड़ की पानी की स्कीम बना कर चाँदमारी ’कजलोट की जनता की पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजकीय प्राइमरी स्कूल के भवन की मरम्मत करवाई जाएगी। आर्युवेदिक डिस्पेंसरी के लिए भवन निर्मित किया जाएगा इसके साथ ही ’बाल्मीकि समुदाय के लोगो को आने जाने के लिए जो समस्या आ रही है उसका हल निकाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि ’लैंड स्लाइडिंग को रोकने के लिए डंगे लगाए जाएंगे। उन्होंने ’गुजरेडा गाँव के घरों को बचाने के लिए निरीक्षण करवाया जाएगा।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन

पंचायत कजलोट के चाँदमारी में विधायक केवल सिंह पठानिया ने चाँदमारी की जनता के साथ भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल अर्पित करके जयंती मनाई गई।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के साथ साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं तथा युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर लोकनिर्माण विभाग अधिशासी अभियंता जगतार ठाकुर,खण्ड विकास अधिकारी ओम पाल, जलशक्ति विभाग अधिशासी अभियंता संदीप चौधरी, आरओ वन विभाग सुमित शर्मा, बिजली विभाग अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर, कांग्रेस नेता मनोज ठाकुर, अजीत नेहरिया पूर्व प्रधान, प्रधान भतल्ला पंचायत ओम राज, देश राज कांग्रेस नेता, लाल मन पूर्व प्रधान, अंजू देवी महिला मंडल प्रधान, उप प्रधान कजलोट सुभाष चंद, धनेश्वरी पूर्व प्रधान महिला मंडल प्रधान, रमन कुमार, जय कर्ण, संजय कुमार, प्रेम चंद पूर्व पंचायत समिति, रवि कुमार युवा काँग्रेस, महिंदर सिंह गद्दी हिमालयन यूनियन के अध्यक्ष, मुखिया नरंजन सिंह राणा, मुखिया सुभाष चंद उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...