शाहपुर: रेहलू में वन भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर जिलाधीश से की शिकायत

--Advertisement--

वन विभाग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की उठाई मांग।

शाहपुर – कोहली

उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत पंचायत रेहलू में वन भूमि पर अवैध कब्जे को ले कर स्थानीय निवासी ईश्वर दास जो कि बीएसएफ से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर हैं ने जिलाधीश सहित वन मंडल अधिकारी धर्मशाला को डाक द्वारा शिकायत पत्र भेज कर मांग की है कि इस अवैध कब्जे को शीघ्र हटाया जाए।

उन्होंने बताया की वन विभाग की पांच मीटर लंबी और दो मीटर चौड़ी यह भूमि मेरी मलकियत भूमि के साथ लगती है मैने इस भूमि को अपने घर के रास्ते के लिए जिलाधीश तथा वन विभाग के वन मंडल अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था कि यह भूमि मुझे घर के रास्ते के लिए दी जाए लेकिन विभाग अनुसार प्रस्तावित भूमि स्तिथ महाल सकोऊ खसरा न. 994/8 की किस्म चारागाह व दरखतान है इसलिए यह हम नहीं दे सकते। विभाग ने हमे एनओसी नही दी।

ईश्वर दास ने बताया कि विभाग ने हमे तो मना कर दिया लेकिन उसी भूमि पर किसी और स्थानीय निवासी ने कब्जा कर रास्ते पर बजरी डाल कर पक्का कर लिया, उन्होंने कहा कि उस स्थानीय व्यक्ति का घर भी सरकारी भूमि पर है।

ईश्वर दास ने कहा कि मुझे तो वन विभाग ने लिखित तौर पर रास्ते के लिए जमीन देने को मना किया है लेकिन स्थानीय व्यक्ति को कब्जा केसे दे दिया और विभाग कब्जे को क्यों नही हटा रहा।

उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि रास्ते पर बने अवैध कब्जे को शीघ्र हटाया जाए। उन्होंने शिकायत की कॉपी वन मंडल अधिकारी धर्मशाला, उपमंडल अधिकारी शाहपुर व तहसीलदार को भी भेजी है।

रेंज ऑफिसर वन विभाग शाहपुर के बोल

इस बारे में रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा से बात हुई तो उन्होंने बताया चरागाह ओर दरखतान भूमि पर बिना एफआरसी क्लियरेंस से रास्ता नहीं बनाया जा सकता। वन भूमि में अवैध कब्जे के बारे में जानकारी मिली है। जिसकी जल्द ही जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाता है उंसके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...