शाहपुर में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने लिया कड़ा संज्ञान

--Advertisement--

पीड़िता के परिजनों से मिले पठानियां, बोले इंसाफ जरूर दिलाऊंगा

शाहपुर – नितिश पठानियां

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने उपमण्डल शाहपुर के तहत हुए तीसरी क्लास बच्ची से दुष्कर्म पर लिया कड़ा संज्ञान लिया है। विधायक ने पीड़ित बच्ची एवं परिजनों से मिलकर पूरे मामले का जायजा लिया है। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने सभी के बयान दर्ज कर रही है।ओर दोषी तक पहुँच रही है।पठानिया ने कहा कि दोषी को बिल्कुल नही बख्शा जाएगा चाहे कोई भी हो।

उंन्होने बताया कि एसपी काँगड़ा को कड़े निर्देश दिए गए है कि बच्ची को इंसाफ मिले जिससे आगे ऐसी घटनाएं न हो। परिजनों को भरोसा दिलाया कि मैं आपके साथ हूँ इंसाफ जरूर दिलाऊंगा। वहीं विधायक स्थानीय युवाओं एवं स्थानीय लोगो से भी मिले जो कि इस घटना से आहत हुए है उनको भरोसा दिलाया कि आप अकेले नही हो मैं आपके साथ हैं,उंन्होने भरोसा दिलाया कि मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हूँ।आपको घबराने की कोई जरूरत नही।

विधायक ने डीएसपी से फोन पर बात की व उंन्होने ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी तक पहुंचने से पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर महिला पुलिस थाना धर्मशाला में केस दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि घटना स्कूल से छुट्टी होने के बाद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। ताकि ऐसा जघन्य अपराध करने की किसी की भी हिम्मत न हो।

ये रहे उपस्थित

वहीं मौके पर प्रधान सुदेश ठाकुर,पूर्व प्रधान सुशील शर्मा,पूर्व उप प्रधान संजय ठाकुर,जतिंदर राणा ,कमल राणा,मुन्ना राणा एवं स्थानीय युवा उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक शाहपुर में संपन्न

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक...

पार्किंसन रोगियों के लिए विकसित तकनीक के शोध पर पेटेंट, अंकिता रघुवंशी ने हासिल की उपलब्धि

पालमपुर - बर्फू  पालमपुर की शोधकर्ता अंकिता रघुवंशी ने अपनी...

भयानक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुझा घर का इकलौता चिराग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अम्ब अन्दौरा-दौलतपुर...

मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर हादसा, LPG सिलैंडरों से भरा ट्रक पलटा…चालक घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर मानगढ़ के पास उस...