शाहपुर में डीएसपी कार्यालय और धारकंडी में खुलेगा डिग्री कालेज

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने शाहपुर में पेंशनर सम्‍मान समारोह के दौरान जनता को संबोधित किया। जयराम ठाकुर ने शाहपुर को सौगात भी दी हैं।

अब शाहपुर में डीएसपी कार्यालय व धारकंडी में डिग्री कालेज खोला जाएगा।

घरोह स्कूल में काॅमर्स कक्षाएं,

बोह व राजोल स्‍कूल में साइंस कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है।

सीएम ने कहा शाहपुर में डीएसपी दफ्तर खोलने के लिए औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को कहा है और उसके बाद फैसला लेंगे।

आज आग लगना भी चिंता का विषय है। आग की घटनाएं अधिक हो रही हैं। शाहपुर में फायर ब्रिगेड का दफ्तर खोलेंगे।

सीएम ने कहा डिग्री कालेज खोलने की मांग की है शिक्षा निदेशक से रिपोर्ट भी ली है। धारकंडी क्षेत्र में 14 पंचायतें आती हैं। ऐसे में धारकंडी में डिग्री कॉलेज खोलेंगे।

सीएम जयराम ठाकुर ने निवेदन करते हुए कहा कि जब हम खुले दिल से दे रहे हैं तो आपको भी खुले दिल से ही देना होगा।

हिमाचल में भाजपा की सरकार निश्चित तौर पर फि‍र से बनेगी। कुछ लोग यहां कहते हैं कि पांच-पांच साल रिवाज बना है। अब फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। सभी का आशीर्वाद चाहिए।

तीन महीने की पेंशन खाते में डाली

सीएम ने कहा फैसला लिया था कि 65 से 69 साल की माताओं को भी पेंशन देंगे। इसके लिए एक हजार रुपये पेंशन देने का फैसला लिया। 70 व इससे अधिक आयु के बुजुर्गों की पेंशन 15 सौ से बढ़ाकर 17 सौ कर दी है।

छह लाख पैंतीस हजार लोगों के खाते में तीन माह की पेंशन  280 करोड़ रुपये अभी एक बटन दबाकर डाल दिए। अप्रैल, मई व जून की पेंशन आज उनके खाते में डाल दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...