शाहपुर में टिकट को लेकर भ्रमित प्रचार, युवा वर्ग न हो गुमराह, अभी टिकट नहीं है फाइनल, युवा वर्ग की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी : पंकज

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में टिकट को लेकर भ्रमित प्रचार किया जा रहा है। ऐसे में क्षेत्र के युवा गुमराह न हो, अभी किसी का टिकट फाइनल नहीं हैं। यह बात जिला युकां अध्यक्ष पंकज कुमार पंकु ने वीरवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में कही।

पंकज ने कहा कि युवा वर्ग की लड़ाई स्वयं राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी लड़ रहे हैं। पंकज ने कहा कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में जो निर्णय हुआ है, उसी के अनुरूप टिकटों का आवंटन होगा, ऐसे में जो नेता भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, वे उससे गुरेज करें, अन्यथा शाहपुर का युवा उन्हें माफ नहीं करेगा।

पंकज ने कहा कि राहुल गांधी के साथ युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी युवाओं का पक्ष केंद्रीय नेतृत्व में समक्ष रख रहे हैं। युवा कांग्रेस से भी प्रदेश में कई प्रबल दावेदार हैं, इन युवाओं ने पार्टी हित में काम किया है, जिनकी अनदेखी पार्टी द्वारा नहीं की जाएगी। पंकज कुमार ने कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वो मान्य होगा, लेकिन युवाओं की अनदेखी से समझौता नहीं किया जाएगा।

शुक्रवार को आरंभ हो रही रोजगार संघर्ष यात्रा को लेकर पंकज कुमार ने कहा कि यात्रा के माध्यम से युवाओं को रोजगार के प्रति जागरूक करना है। कांग्रेस ने चुनावों को लेकर 10 गारंटियां दी हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार यात्रा का शाहपुर में भव्य स्वागत किया जाएगा तथा यूथ कांग्रेस इसमें भी अपनी अहम भूमिका निभाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...