शाहपुर: मास्टर हाकी स्पर्धा में छाई दरगेला की नीलम, रजत पदक किया हासिल

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

राष्ट्र स्तरीय मास्टर महिला हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया है।महिला टीम ने सेमीफाइनल में केरल को हराकर खिताव तक पहुंची और रजत पदक हासिल किया। वहीं फाइनल में हिमाचल की टीम को महाराष्ट्र की टीम ने 1-0 से हराया।

यह प्रतियोगिता गोवा में 11 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की गई इसमें जिला कांगड़ा की चार लड़कियों कैप्टन मीना, नीलम कुमारी, शगुन डोगरा व अंजना पठानिया ने प्रतिनिधित्व किया। इस प्रदर्शन के दौरान दरगेला शाहपुर की नीलम का प्रदर्शन पूरे टूर्नमेंट में बेहतरीन रहा, जिसके दम पर हिमाचल की टीम फाइनल तक पहुंची।

बता दे कि नीलम वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरगेला के टीजीटी हिंदी के पद पर कार्यरत है तथा आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पंजाब में हॉकी में स्वर्ण पदक विजेता रही है। इनके पति वेटनरी फार्मासिस्ट हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...