शाहपुर: मनेई में कहीं उखड़े पेड़, तो कहीं उड़ी घर व गौशाला की छत्त

--Advertisement--

शाहपुर: मनेई में कहीं उखड़े पेड़, तो कहीं उड़ी घर व गौशाला की छत्त

शाहपुर – व्यूरो रिपोर्ट 

उपमंडल शाहपुर के तहत चंगर क्षेत्र में शाम करीब 5 बजकर 45 मिंट जोरदार तूफान आया तथा तूफान के कारण चारों तरफ धूल ही धूल हो गई।

तूफान से मनेई में टीननुमा मकान की टीन उड़ गई व साथ लगते मकान पर गिरी। जिससे पानी की टैंकी व रेलिंग ओर लेंटल भी तोड़ दिया। गनीमत यह रही कि उड़ती टीन की चपेट में कोई नहीं आया अन्यथा कोई जानी नुकसान हो सकता था।

इस तुफान से बरगद का पेड़ भी टूट कर गिर गया। वाहनों का तूफान के कारण चलना मुश्किल हो गया तथा वाहन चालकों ने अपने वाहनों को सड़कों किनारे खड़ा कर दिया। दुकानदारों की दुकानों में रखी गई खाली टंकियां तूफान से उड़ गईं।

दुकानदारों का दुकानों से बाहर लगाया गया सामान भी तूफान से उड़ गया। एकदम आए तूफान से हर कोई सहम गया। तूफान के कारण आम, लीची, आडू, पलम इत्यादि के फल नीचे गिर गए।

बगीचों में पेड़ों के नीचे फलों के ढेर लग गए। जिससे खरीददारों को भारी नुकसान हुआ। पर इसके बाद हुई बारिश की फुहारों ने लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत दिलाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...